रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर। पुर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति व सेन्स इंटरनेशनल इंडिया कजे संयुक्त तत्वाधान में 24/09/2022 को 25 बधिरांध बच्चों व उनके माता पिता को गोरखपुर के नेहरु पार्क में भ्रमण कराया गया। यह ऐसे बच्चे हैं जिनमे बहु संवेदी हानि के साथ साथ बधिरान्धता भी है। यह बच्चे ना देख पाते हैं और ना ही सुन पाते हैं तथा बहु दिव्यांग हैं। ऐसे बच्चे घर में समाज में गुमनामी का जीवन व्यतीत कतरे हुए किसी तरह जीवन यापन करते हैं अर्थात वो लोग कहीं ना कहीं माँ-पिता तथा परिवार पर अपनी ज़रूरतों के लिए निर्भर रहते हैं तथा समाज में इन्हें दया की दृष्टि से देखा जाता है। इन दिव्यांग बच्चों को समाज के कुख्या धरा से जोड़ने के लिए सेन्स इंटरनेशनल इंडिया व पुर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति ने ऐसे बच्चों को समाज में पिछड़ने से रोकते हुए उनके सर्वांगीण विकास का उद्देश्य बनाया तथा गोरखपुर में बधिरांध जन तथा बच्चों के साथ कार्य करना शुरू किया। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सनशा द्वारा डुमरी खास, सोनबरसा के पास एक राज्य स्तरीय बधिरांध लर्निंग सेंटर की स्थापना किया है जहाँ पर इन बच्चों को बुलाकर शैक्षिक सामाजिक व दैनिक क्रिया कलाप सम्बन्धी कौशलों को सिखाया जाता है। इसके अतिरिक्त संस्था के विशेष शिक्षकों द्वारा इन बच्चों का गृह भ्रमण कर उपरोक्त सभी सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
इन्हें परिभ्रमण काराने के पीछे का उद्देश्य यह है कि ऐसे बच्चे हमारे आस पास की चीजों का स्पर्श के माध्यम से समझ सकें तथा उनका अनुभव कर सकें। उक्त कार्यक्रम में 20 बधिरान्ध बच्चे एवं उनके अभिभावक पार्क में मौजूद विभिन्न प्रक्कर के झूले, स्लाइडर , सी-सा तथा विभिन्न प्रक्कर के एक्सरसाइज उप्करंको देखे तथा महसूस किये। उपरोक्त कार्यक्रम में संस्था के परियोजना समन्वयक डॉ शशि शेखर द्विवेदी, सिस्टर सारिका डिसूजा, रामकारन, विवेक सिंह अरविन्द चौधरी, एवं आरती देवी का विशेष सहयोग रहा। उक्त कार्यक्रम को देखकर आस पास के जन मानस में संवेदना जागृत हुई तथा उनहोंने उक्त दोनों संस्थाओं के इस नेक कार्य को करने के लिए भूरी भूरी प्रशंशा की।