Breaking News

दुर्गा प्रतिमाएं निर्धारित स्थानों पर की जाएंगी विसर्जित

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

कानून व्यवस्था सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए डीएम एसएसपी ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ की बैठक

निर्धारित रूटों से होकर ही विसर्जन के लिए जाएंगे दुर्गा प्रतिमाएं

दुर्गा प्रतिमा स्थल पर अग्नि रोधक संयंत्र उपलब्ध रहे

 

गोरखपुर। आगामी त्यौहारो को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कृष्ण करूरेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव गौरव ग्रोवर ने प्रशासन व पुलिस प्रशासन के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया जिससे दुर्गा पूजा रामलीला दुर्गा पूजा विसर्जन सकुशल कानून व्यवस्था कायम रखते हुए सकुशल संपन्न हो सके। डीएम एसएसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा में प्रतिमाओ के स्थापित स्थान, प्रमुख स्थानो पर लगने वाले मेलो में सुरक्षा व्यवस्था, विसर्जन व विसर्जन के दौरान मार्गव्यवस्था आदि में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयं भर्मण सील रहकर त्यौहारो को सकुशल संपन्न कराने में समस्त राजपत्रित अधिकारी अपना योगदान देंगे दुर्गा प्रतिमाएं जिन रूटो से होकर विसर्जन के लिए जाती थी उन्हीं रूटो से होकर ही विसर्जन के लिए जाएंगी कोई नई परंपरा लागू नहीं की जाएगी प्रशासन द्वारा बनाए गए कृत्रिम दुर्गा विसर्जन स्थल पर ही दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी किसी अन्य जगह पर प्रतिमाएं विसर्जित नहीं की जाएंगी सभी राजपत्रित अधिकारी अपने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगे त्योहारों में खलल डालने वाले शरारती तत्वों के ऊपर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें दुर्गा प्रतिमा स्थल पर सीसी कैमरे आयोजक समिति से लगवाने के लिए कहा जाए दुर्गा प्रतिमा स्थल पर अग्नि रोधक संयंत्र उपलब्ध रहे दुर्गा प्रतिमा स्थल पर विद्युत तारों को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजक समितियां लगवाएं। इस दौरान एडीएम सीटी विनीत कुमार सिंह एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाश्वत त्रिपुरारी पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह एसडीएम चोरी चोरा शिवम सिंह एसडीएम खजनी सिद्धार्थ पाठक एसबीएम बांसगांव कुंवर सचिन सिंह एसडीएम गोला रोहित मौर्य एसडीएम कैंपियरगंज पंकज दीक्षित एसडीएम सहजनवा सुरेश राय क्षेत्राधिकारी कैंट श्यामदेव क्षेत्राधिकारी कोतवाली रत्नेश्वर सिंह क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह क्षेत्राधिकारी खजनी अनिल कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी बांसगांव प्रशाली गंगवार क्षेत्राधिकारी एलआईयू पंकज राहुल क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज योगेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *