Ibn24×7news
नौतनवा महराजगंज
महाराजगंज जनपद के नौतनवा विधानसभा अंतर्गत छुटकी भरिया गांव में राज्य मंत्री संजय निषाद के पहुंचने पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एवं क्षेत्र की जनता ने भव्य स्वागत किया। आपको बताते चलें कि मंत्री संजय निषाद का इस गांव से बहुत पुराना नाता है वह इसी गांव में रहकर अपनी शिक्षा की शुरुआत की।गांव के निवासी एवं भांजे डॉक्टर अनिल के आवास पर कार्यक्रम हुआ जिसमें डॉक्टर अनिल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया एवं बधाई दिया कि कम समय में जानकारी होने पर आप लोगों ने जो उपस्थिति दर्ज कराई है उसके लिए आपको हार्दिक बधाई। राज्यमंत्री निषाद के साथ के साथ विधानसभा नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया डॉक्टर अनिल निषाद एवं निषाद पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा एवं उनके सहयोगी दलों के नेता मौजूद थे। डॉक्टर निषाद ने क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुनी और उनको निवारण करने के लिए आश्वासन दिया। आगे उन्होंने कहा कि 70 साल से दबे कुचले समाज को हमारी पार्टी और प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने विभिन्न प्रकार के योजनाओं को लागू कर इन्हें सीधे फायदा पहुंचाने की योजना बनाई है कुछ योजनाओं पर कार्य चल रहा है अंत में उन्होंने क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
Check Also
देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …