Breaking News

सिसवा विधानसभा विधायक प्रेमसागर पटेल की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात पर जगी ठूठीबारीवासियों की उम्मीदें

Ibn24×7news
ठूठीबारी महराजगंज
बीते मंगलवार को 317 सिसवा विधानसभा के विधायक प्रेमसागर पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सिसवा के विकास सम्बंधी विभिन्न सार्थक विषयों पर चर्चा की जिसमें सिसवा को तहसील बनाने,ग्राम सभा ठूठीबारी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने प्रमुख रूप से शामिल रहा ।

इस बाबत विधायक पटेल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ कर्मयोगी हैं उनके सानिध्य में उत्तर प्रदेश के साथ साथ सिसवा विधानसभा निरंतर तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है ।आज के मुलाकात में विकास के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई जैसे सिसवा को तहसील बनाना , ठुठीबारी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाना आदि प्रमुख बिंदु रहे, जिसके जल्द ही सार्थक परिणाम धरातल पर देखने को मिलेंगे। ठूठीबारी को सही दर्जा दिलाना मेरी प्राथमिकता में शामिल है ।बताते चलें कि हर चुनावी सरगर्मी के आने के बाद ठूठीबारी को उसका सही हक दिलाने,नगर पंचायत का दर्जा दिलाने को समस्त नेताओं द्वारा वादा किया जाता रहा है , समय समय पर सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न माध्यमों से मांग भी किया जाता है लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है परंतु इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात व विधायक सिसवा के निरंतर प्रयास के बाद फिर ठूठीबारी वासियों की उम्मीदें जग गई हैं। इस मुलाकात में वरिष्ठ भाजपा नेता अभय मित्र पाण्डेय, हियुवा नेता नृपेंद्र सिंह व युवा भाजपा नेता धीरज पटेल शामिल रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *