Breaking News

दबंगों ने किया घर पर कब्जा पीड़ित ने प्रेस वार्ता कर न्याय की लगाई गुहार

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। आज दिनांक 14-09-02022 को पीड़ित रामानन्द पुत्र रामआधारे ने कहा हम अपनी समस्या भारत के चौथे स्तम्भ आपके समक्ष लेकर आये है। हमने गरीब असहाय को पिछले वर्ष बाद के दौरान अपने घर में रहने को जगह दिया तथा ये लोग हमारे साथ धोखाधड़ी कर रहे है।
हम ग्राम- दरघाट पोस्ट व थाना- हरपुर बुदहट तहसील- सहजनवा जनपद- गोरखपुर में रहते है। हमारा मकान सिकटौर में भी हैं। पिछले साल आई बरसात में बाढ़ आने की वजह से हमारे पाटीदार रामतीरथ, रामलगन पुत्र स्व० रामचन्दर व तिलेसरी देवी व ललिता उनके परिवार के आग्रह करने पर अपना मकान रहने के लिए दिया यह की पानी कम होते ही हम अपने घर चले जाएंगे पर हमारे पाटीदार ने पहले गाय भैंस लाया फिर अंदर भूसा रखा फिर पूरा मकान कब्जे में लेना शुरू किया हमको सूचना मिलते ही परिवार के साथ मकान पर पहुंचे तो झगड़ा शुरू करने लगे और कहने लगे कि हम मकान खाली नही करेंगे और कहने लगे की यह हमारा मकान हैं। हम खाली नहीं करेंगे तथा कह रहें हैं की मकान छोड़कर भाग जाओ नहीं तो जान से मार देंगे उक्त मामले को लेकर हमने पुलिस कंप्लेन किया तो कानूनी कार्रवाई चल रही थी तब रामलगन व उनके परिवार के लोगों ने झूठे गवाह पैसा देकर खड़ा किया और कानून को गुमराह किया जिससे मामला नरम हो गया जिससे प्रशासन भी हमारी बात नहीं सुन रही है। इसलिए आज हम प्रेस वार्ता कर रहे हैं कि प्रेसवार्ता के द्वारा प्रशासन की नींद से जगे और हमे न्याय मिले हम आपके सदैव आभारी रहेंगे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *