Breaking News

देवरिया – विश्व समुदाय को एक सूत्र में बांधने में सक्षम है हिन्दी-रविन्द्र कुशवाहा

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट सुभाष चंद्र


देवरिया। ‘विश्व समुदाय को एक सूत्र में यदि कोई पिरो सकता है तो वह है हिन्दी।’ उक्त बातें अपने संबोधन में सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहीं। वे भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ द्वारा जिला पंचायत के सभागार आयोजित ‘हिन्दी दिशा और दशा’ विषय पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि देश की आजादी में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज भी हिन्दी भारत माता के माथे की बिन्दी है।
अपने संबोधन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने कहा कि हिंदी को और विकसित करने का दायित्व हम सभी पर है और हम हिन्दी के विकास के लिए प्रयत्नशील हैं।


इस अवसर पर संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष एवम प्रवक्ता मार्कण्डेय मिश्र ने सभी पत्रकार संगठनों की एकता पर बल दिया।
कार्यक्रम को प्रेम कुमार यादव, शैलेंद्र पाण्डेय, सागर पाण्डेय, अंकुश त्रिपाठी, धनंजय उपाध्याय, प्रदुम्न कुमार यादव, दीपक कुमार दीक्षित, मनोज पाण्डेय, सहित अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
इसमें मनोज रावत, अमित कुमार मद्धेशिया, देवव्रत पाण्डेय, रामप्रताप, आकाश प्रजापति, अनमोल पटेल, बृजेश सिंह, सानिया सिंह, लाल साहब यादव, अंकुश चौरसिया, सागर पाण्डेय, संजना चौहान, प्रदीप कुमार, धनंजय कुमार उपाध्याय, विजय कुमार पाण्डेय, रजनीश मणि त्रिपाठी, राहुल नाथ त्रिपाठी, पिंटू कुमार, असगर अली, श्रीराम त्रिपाठी, रामप्रताप द्विवेदी आदि ने भाग लिया। अंत मे संगठन के जिला अध्यक्ष श्यामानंद पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *