Breaking News
IMG 20220830 203814

थाना घुघली क्षेत्र के बारीगांव में हुई हत्या का पुलिस ने किया अनावरण

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महराजगंज के थाना घुघली क्षेत्रांतर्गत ग्राम बारीगांव मे दि0 27.08.2022 को अन्जू सिंह पुत्री संतोष सिंह ग्राम गजरा, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर (उम्र 17 वर्ष) को अज्ञात अभियुक्तों द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

जनपद के समस्त उच्चाधिकारी एवं थाना स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहूंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 5 टीमें लगाई गई थीं तथा लगातार सभी टीमों की मॉनिटरिंग की जा रही थी। इसी क्रम में आज थाना घुघली पुलिस व स्वाट टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।बताते चलें कि थानाध्यक्ष घुघली देवेन्द्र कुमार सिंह तथा एसओजी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह मय टीम के साथ जखिरा चौराहे पर मौजूद थे, कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम बारीगांव मे घटित घटना से संबंधित अभियुक्त अन्नू सिंह उर्फ अभिषेक सिंह पुत्र हरीलाल सिंह निवासी गजरा, थाना कप्तानगंज, जिला कुशीनगर उम्र 27 वर्ष व विवेक पाण्डेय पुत्र नर्वदेश्वर पाण्डेय निवासी मझिला, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर उम्र 24 वर्ष को दिनांक 29.08.2022 को हरखी मोड़ थानाक्षेत्र घुघली से समय करीब 18.25 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण से घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद मोटरसाइकिल प्लेटिना एवं आलाकत्ल बरामद हुआ।पुलिस पूछताछ में अभियुक्त अन्न सिंह उर्फ अभिषेक सिंह पुत्र हरीलाल सिंह निवासी गजरा, थाना कप्तानगंज, जिला कुशीनगर  ने बताया कि वह अपने गांव की नाबालिक लड़की से एकतरफा प्यार करने लगा था। मौका पाकर वह उससे अपने प्रेम का इजहार करता रहा लेकिन हर बार उसे निराशा मिलती थी।उसकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी, दोनों मे बोल चाल बंद थी। मृतका अभियुक्त अन्नू सिंह से कोई लगाव नहीं रखती थी इसी बात से अभियुक्त अन्नू सिंह काफी खिन्न रहता था एवं घटना वाले दिन रात भर सो नहीं सका। दिनांक 26.08.22 को दोपहर मे जब मृतका कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली थी तो अभियुक्त अपने दोस्त विवेक पाण्डेय के साथ मृतका का पीछा कर मृतका को राजी करने का प्रयास किया  किंतु सफल नहीं हो सका इससे क्षुब्ध होकर अपने दोस्त विवेक पाण्डेय के साथ योजना बनाकर दिनांक 27.08.2022 को दिन मे 12.40 बजे जब मृतका कोचिंग के लिए घर से जा रही थी कि ग्राम बारीगांव स्थित सागौन के बागीचे के पास चाकू से हमला कर हत्या कर अभियुक्तगण मौके से निकल गये थे। पूछताछ मे अभियुक्तगणों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह थाना घुघली जनपद महराजगंज ,एसओजी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह देश,व0उ0नि0 भगवान नक्श सिंह, थाना घुबली उ0नि0 मनोज यादव ,एसओजी पुलिस,हे0का0 कुतुबुद्दीन एसओजी,का) अभिनव प्रताप सिंह एसओजी,का0 हृदय राम यादव एसओजी,का0 रामाशीष यादव एसओजीका) अविनाश यादव थाना घुघली वका0 आयुष यादव थाना घुघली मौजूद रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *