Report-S.Asif Hussain zaidi.
बलिया। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में उ०प्र० एथलेटिक्स संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 03 से 04 सितम्बर तक डा० भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर, वाराणसी में एवं जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 11 सितम्बर, क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोरखपुर में किया जा रहा है।
उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सब जूनियर बालक/बालिका जनपदीय चयन/ट्रायल्स 31 अगस्त को एवं जूनियर बालक/बालिका जनपदीय चयन/ट्रायल्स 06 सितम्बर को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सबजूनियर बालक/बालिका खिलाड़ियों की आयु 30-04-2005 से 29-04- 2009 के मध्य एवं जूनियर बालक/बालिका खिलाड़ियों की आयु
30-04-2001 से 29-04-2005 के मध्य होनी चाहिए। आयु के सम्बन्ध में विद्यालय/संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा प्राप्त जन्मतिथि प्रमाण–पत्र एवं पात्रता प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिले के इच्छुक एथलेटिक्स बालक/बालिका वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में जिला खेल कार्यालय बलिया में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।