Breaking News

देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को घुघली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ibn24×7news
घुघली/महराजगंज
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन तमंचा के तहत गठित टीम ने कट्टा और कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

IMG 20220818 WA0039बताते चले कि गुरुवार को घुघली कस्बे में स्थित एक कोचिंग सेंटर पर लगभग दस बजे कुशीनगर जनपद के दो युवक उत्पात मचा रहे थे जिसकी सूचना पुलिस को मिली।थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह व चौकी प्रभारी पंकज सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे उसी दौरान पुलिस को देख दोनो युवक भागने का प्रयास करने लगे तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया।

IMG 20220818 WA0038तलाशी के दौरान थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर के बरईपट्टी निवासी सुधांशु पुत्र सुरेश उपाध्याय के पास से एक अदद कट्टा तथा उसी थानाक्षेत्र के देवतहाँ निवासी नितेश प्रजापति पुत्र रुदल प्रजापति की जेब से एक कारतूस बरामद किया गया।बताया जा रहा है कि नितिश प्रजापति कोचिंग सेंटर में पढ़ता था दो रोज पूर्व किसी बात को लेकर एक छात्र से विवाद हुआ था और जान से मारने की धमकी देकर गया था। जानकारी के मुताबिक आज दोनो युवक कट्टा व कारतूस लेकर कोचिंग सेंटर पर पहुंच कर एक छात्र के ऊपर कट्टा तान दिया। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची घुघली पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर दोनों लड़को को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में वरिष्ठ एसआई भगवान बक्श सिंह,एसआई पंकज सिंह,बृजेश कुमार,श्यामसुंदर यादव,सोनू यादव शामिल रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *