Breaking News

सिसवा तहसील बनाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा बाजार तहसील बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सिसवा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक तक मोटरसाइकिल यात्रा निकाल कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।

IMG 20220813 WA0019उक्त यात्रा की शुरुआत गोपाल नगर तिराहे से नगर भ्रमण करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर पहुंची और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया।देश आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा है । इस अवसर पर सिसवा तहसील बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार मल्ल उर्फ संतोष मल्ल ने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से आजादी का 75 वां वर्ष मनाया जा रहा है इसी क्रम में आज ये तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

IMG 20220813 WA0018इस मौके पर भाजपा के स्थानीय निकाय संयोजक मनीष शर्मा व जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा गणेश खरवार ने कहा कि यह आजादी का अमृत महोत्सव भारतीय इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा और युवा वर्ग में देश प्रेम की भावना को जागृत करेगा इसी उद्देश्य से यात्रा निकाली गई है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मनाथ खरवार व जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा मदन राजभर ने कहा कि यह देश के लिए बहुत ही गर्व की बात है। कि आज संपूर्ण राष्ट्र आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हैं। उक्त कार्यक्रम को अमित अंजन उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य व जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा राकेश कनौजिया ने भी संबोधित किया ।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुशील मद्धेशिया ,शिवकुमार तिवारी, मुन्ना सिंह ,नवीन मद्धेशिया, किशन सिंह, आदर्श सिंह ,नेहाल ,साहिल, संदीप पासवान, तबरेज अंसारी ,रवि यादव ,आजाद सलमानी ,गोलू यादव, करन चौधरी ,अब्दुल, सचिन सिंह ,विशाल चौधरी ,रियाज अली ,अविनाश सिंह ,बिनोद चौधरी ,आलोक यादव, संदीप खरवार, दिप्पू मद्धेशिया, विक्की कन्नौजिया, हेमंत कुशवाहा ,मनीष रौनियार ,अभिषेक ,भारत जायसवाल, पप्पू साहनी ,छोटू मद्धेशिया व भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *