Breaking News
IMG 20220708 164419

वाराणसी के गंगा नदी में नहाने के दौरान घुघली के एक लापता युवक की मिली लाश

Ibn24×7news
घुघली महराजगंज
वाराणसी के गंगा नदी में नहाने के दौरान जनपद महराजगंज के घुघली कस्बे का एक युवक लापता हो गया। इस बाबत एनडीआरएफ की टीम ने गुरुवार को पूरे दिन नदी में युवक को ढूढने की कोशिश की लेकिन सफलता हाथ नही लगी।

बताते चले कि जनपद महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के घुघली नगर में ढोढ़ीला चौराहा निवासी गणेश जायसवाल अपने दोस्तों संग बीफार्मा में एडमिशन के लिए वाराणसी गया हुआ था। बताया जा रहा है कि स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया को पता करने के बाद अपने दोस्तों के साथ नदी के तरफ घूमने गया । ललिता घाट पर नहाने के लिए नदी में उतरकर नहाने लगा इसी दौरान युवक नदी में लापता हो गया। साथ में गए दोस्तों ने शोर मचाकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोस्तों ने गणेश के परिजनों को सूचना दी। परिजन गुरुवार शाम को घटनास्थल वाराणसी पहुंचे। एनडीआरएफ के पूरे दिन नदी में खोजबीन करने के बाद लापता युवक का पता नही चला लेकिन शुक्रवार को फिर से गोताखोर व जल पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया इसी दौरान 24 घण्टे बाद लापता युवक की लाश मिली। जिसका पंचनामा बनाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक परिजन मृत युवक के शव का वहीं पर दाह संस्कार कर दिये। घटना की सूचना पर घुघली नगर में शोक की लहर है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *