Breaking News
IMG 20220701 192033

बडहरा महंथ में धुमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

Ibn24×7news
सिसवा बाज़ार महराजगंज
जनपद महराजगंज के सिसवा ब्लॉक के ग्रामसभा बडहरा महंथ में भगवान जगन्नाथ मंदिर से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। अपराह्न ठीक 12 बजे मंगल आरती के बाद मंदिर के पट को भक्तों के दर्शनार्थ खोला गया। मठाधीश महंथ संकर्षण रामानुज दास द्वारा पूजा अर्चना, छप्पन भोग व महाआरती के बाद रथ पर भगवान जगन्नाथ को बहन सुभद्रा व भाई बलराम के साथ विराजमान किया गया।

श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना व परिक्रमा के बाद रथयात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा में समूचा माहौल भक्ति-भाव से सराबोर हो गया। भगवान की रथयात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के उपरांत हिरणी नदी से वापस बरवां दिगंबर नहर पर पहुंचा जहाँ भक्तों द्वारा दर्शन व पूजा पाठ के पश्चात रथ यात्रा बड़हरा मंदिर पहुंची। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज़ से भारी मात्रा में कोठीभार पुलिस मय फोर्स व पीएसी के जवान तैनात रहे। इस दौरान बृजेश पांडेय, दुर्गेश मिश्रा, शैलेंद्र पांडेय, क्षितिज, रामवचन चौहान, अमरजीत, अनूप व अनिरुद्ध सहित हज़ारों महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *