Breaking News

देवरिया – डीएम की संस्तुति पर यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक पर हुई कार्रवाई

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट सुबाश यादव देवरिया क

दूरस्थ जनपद हुए स्थानान्तरित

तकनीकी टीम की जांच आख्या अनुसार आगे भी होगी अन्य दण्डात्मक कार्रवाई

डीएम के इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से अनियमितता व बन्दरबांट करने वाले है भयभीत

देवरिया(सू0वि0) 28 जून। यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड की जनपद में निर्माणाधीन 02 कार्य परियोजनाओं में गंभीर अनियमियता पाये जाने पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की संस्तुति की गयी थी। जिलाधिकारी के इस संस्तुति पर शासन द्वारा कार्रवाई करते हुए परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार का स्थानान्तरण निर्माण इकाई गोरखपुर से बांदा कर दिया गया है। इनकी जगह बांदा से ही मनोज कुमार शर्मा कार्यवाहक परियोजना प्रबंधक के रुप में स्थानान्तरित/प्रतिस्थानी किये गये है।
गौरतलब है कि नौतन हथियागढ में इस कार्यदायी संस्था की निर्माणाधीन कार्य परियोजना राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की कार्य गुणवत्ता काफी खराब पायी गयी थी, जिसकी जांच भी यूपीपीसीएल की तकनीकी टीम द्वारा की जा रही है। इसके अलावा बरहज तहसील अन्तर्गत ग्राम कटियारी में पर्यटन विभाग की सम्बर्द्धन योजना के तहत काली/शिव मन्दिर के जीर्णोद्वार/ सौंदर्यीकरण कार्य परियोजना में भी इस कार्यदायी संस्था द्वारा काफी अनियमियतापूर्ण कार्य मिले, जिसमें परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार की गैर जिम्मेदारानापूर्ण भूमिका उजागर हुई। पूरी परियोजना जांच के घेरे में है। जिलाधिकारी के दण्डात्मक कार्रवाई की संस्तुति के तहत प्रारम्भिक तौर पर परियोजना प्रबंधक श्री कुमार का स्थानान्तरण गोरखपुर से दूरस्थ जनपद बांदा कर दिया गया है तथा तकनीकी जांच टीम के आख्या उपरान्त अन्य दण्डात्मक कार्रवाई भी की जायेगी।
प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *