Breaking News

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी (प्रणित) के जिला अध्यक्ष बनाए गए- रामानुज गुप्ता

Ibn24×7news
पनियरा महराजगंज
महराजगंज जिला विकास खंड पनियरा क्षेत्र के ग्रामसभा -उस्का निवासी रामानुज गुप्ता भाजपा अनुषांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के महराजगंज के जिला अध्यक्ष बनाए गए। रामानुज गुप्ता के जिला अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रदान की एवं आशा व्यक्त किया कि जिला के हजारों श्रमिकों एवं कर्मचारियों के कल्याण हेतु आप सदा सक्रिय रहेंगे। आगे आप लोगों को बताते चलें कि रामानुज गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन धुरियां , राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक , प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र गंगवार एवं गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेश गुप्ता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी का पूरी लगन और निष्ठा से निर्वहन करेंगे साथ ही समस्त श्रमिकों कामगारों एवं कर्मचारियों के हित में सदैव तत्पर रहेंगे एवं कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के निरंतर सहयोग से संगठन को और मजबूत करेंगे।

IMG 20220611 WA0016रामानुज गुप्ता ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र गैंगवार  एवं समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र गंगवार, राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेश गुप्ता  ने रामानुज गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

IMG 20220611 WA0017इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ,धर्मेंद्र यादव, प्रभात जायसवाल, अशोक पांडे , संतोष पटेल,  मुन्ना चौधरी,  मोहन पटेल  जहरुद्दीन,यशवंत पटेल , रामा शंकर गुप्ता , राम मूरत व शहीद सहित जिले के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *