

रिपोर्ट मो०अनस
गोरखपुर। हजरत बाबा मुबारक खान शहीद रहमतुल्लाह अलेह के उर्स के पहले दिन यानी 28 तारीख को देश की एकता अखंडता और सद्भावना और भाईचारे को बनाए रखने के लिए जाफरा बाजार बिन टोला इमामबाड़ा निवासी मुन्ना बाबू के आवास एक चादर जुलूस की शक्ल में हजरत बाबा मुबारक खान शहीद रहमतुल्लाह आले के दरगाह के लिए निकाला गया। जो जाफरा बाजार घासी कटरा बक्शीपुर नखास रेती चौक घंटाघर पांडे हाता होते हुए दरगाह शरीफ पहुंची। जुलूस में शहनाई बैंड घोड़ा बग्गी इस्लामी परिषद और चादर की लंबी कतार साथ साथ जायरीन लेकर चल रहे थे और मुल्क में सलाम की दुआ कर रहे थे। जायरीनों और जुलूस का विभिन्न जगहों पर लोगों ने माला पहनाकर स्वागत/ इस्तकबाल किया। और लोगों ने कहा कि आप सब बहुत पुन का काम कर रहे हैं। वर्तमान समय में ऐसे ही जलूस महानगर के विभिन्न मोहल्लों से निकलने चाहिए जो शांति और अमन का संदेश लोगों तक काम करें।
इमामबाड़ा मोतवलीयन कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद ने कहा की दरगाह सदैव सद्भावना और आपसी भाईचारे के लिए जाने जाते हैं।
कार्यक्रम के संयोजक शकील शाही व गुड्डू मास्टर (बड़े बाबू) ने कहा कि यह देश सूफी संतों का देश है।
समाजसेवी व राष्ट्रीय शायर ई.मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि हमें अपने संस्कृतिक विरासत को हमेशा संजोकर रखने की आवश्यकता है जो हमारे देश का अनमोल रत्न है और जो वर्तमान समय में कहीं ना कहीं गुम होता जा रहा है।
इस अवसर पर हाजी जलालुद्दीन कादरी, मोहम्मद आकिब अंसारी, अयान खान, चुन्नू मास्टर, गुड्डू मास्टर (बड़े बाबू), अजमतुल्लाह पप्पू, मोहम्मद फैजान अंसारी, पटरी व्यवसाई संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार झा, पूर्व मेयर प्रत्याशी राहुल गुप्ता, पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी विजय कुमार श्रीवास्तव, हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी के अध्यक्ष शाकिर सलमानी, आफताब अहमद अनीस अहमद एडवोकेट सैयद वसीम अहमद आदि उपस्थित रहे।