Breaking News

फरीदाबाद-कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा आज जिला उपायुक्त कार्यालय सेक्टर-12 में जोरदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम भंग करने,नियमित,अनियमित कर्मचारियों,पेंशनरो,बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने एवं स्वास्थ्य विभाग में नौकरी से हटाए कोविड-19 कर्मचारियों की सेवाएं बहाल करने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता में विशाल धरना आयोजित कर जोरदार प्रदर्शन करते हुए एसडीएम परमजीत चहल के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन व धरने का संचालन जिला सचिव बलबीर सिंह बालगोहेर ने किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहां की सरकार ने वर्षों से लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने एवं बेरोजगार युवाओं को पक्का रोजगार देने का रास्ता बंद कर दिया है,वही पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा विधानसभा में सिरे से खारिज करते हुए घोर कर्मचारी विरोधी होने का परिचय दिया है। सरकार ने समान काम समान वेतन की नीति को लागू नहीं किया है यदि किसी विभाग में लागू किया है तो समान वेतन की परिभाषा केवल मूल वेतन तक ही सीमित कर दी गई है। उन्होंने कहा की तानाशाही,कर्मचारी,मजदूर, किसान एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जल्द ही रणनीति बनाकर राज्यव्यापी आंदोलन करेगा। इस कार्यक्रम मेंअन्य के अलावा नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील चंडालिया, ऑल हरियाणा वर्कर पावर कॉरपोरेशन यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद, सर्कल सचिव कृष्ण,रोडवेज के नेता रविंद्र नगर,टूरिज्म विभाग के नेता दिगंबर डागर,टिका राम शर्मा,मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्ट्रेशन नंबर 41 के नेता जितेंद्र भडाना,मास्टर भीम सिंह किसान नेता सतपाल नरवत व नवल सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष लज्जाराम,महिला नेता सुरेश, पशुपालन विभाग व सर्व कर्मचारी संघ जिला के नेता राजबेल देशवाल,नेपाल सिंह,नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांड्या,प्रेमपाल,दर्शन, प्रकाश प्रचारी,राकेश चंडालिया, बादशाह खान अस्पताल के आउटसोर्सिंग के नेता किरण व सोनू सोया,फरीदाबाद ब्लॉक प्रधान करतार सिंह सहित दर्जनों नेताओं ने भी भाग लिया।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

भाजपा ने एनआईटी क्षेत्र के साथ बरता सौतेला व्यवहार:महेन्द्र प्रताप सिंह

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी एवं इंडिया गठबंधन …