Breaking News

जिला पूर्ति अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से राशन कार्ड के बारे में दी सूचना

Ibn24×7news
महराजगंज
जिला पूर्ति अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि वर्तमान में राशनकार्ड सत्यापन / निरस्तीकरण हेतु की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में इलेक्ट्रानिक एवं प्रिण्ट मीडिया द्वारा तथ्यों से परे एवं भ्रामक खबरे प्रकाशित/प्रसारित की जा रही हैं, जो कि आधारहीन एवं सत्य से परे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 तथा प्रचलित शासनादेशों में अपात्र कार्डधारकों से वसूली जैसी कोई व्यवस्था निर्धारित नहीं की गयी है और न ही रिकवरी के सम्बन्ध में कोई निर्देश निर्गत किये गये हैं।अतः रिकवरी के सम्बन्ध में प्रसारित की जा रही खबरें पूर्णतया भ्रामक एवं असत्य हैं तथा उक्त प्रकार की झूठी खबरों का सुदृढता से खण्डन किया जाता है। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि विभाग सदैव पात्र कार्डधारकों को नियमानुसार उनकी पात्रता के अनुसार नवीन कार्ड निर्गमित करता है। इस सम्बन्ध में पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों हेतु निर्धारित अपात्रता शर्तें शासनादेश दिनांक 07 अक्टूबर 014 के अनुसार निम्नवत हैं:नगरीय क्षेत्र के लिए अपात्रता शर्तें:
1- समस्त आयकर दाता2-ऐसे परिवार जिसके किसी भी सदस्य के स्वामित्व में 04 पहिया वाहन अथवा वातानुकूल यंत्र (एयर कंडिशनर) अथवा 05 केवीए या उससे अधिक क्षमता का जनरेटर हो ।3-ऐसा परिवार जिसके किसी सदस्य के स्वामित्व में अकेले या अन्य सदस्य के साथ 100 वर्ग मीटर से अधिक का स्वअर्जित आवासीय प्लाट या उस पर स्वनिर्मित मकान अथवा 100 वर्ग मीटर से अधिक कार्पेट एरिया का आवासीय फ्लैट हो ।4- ऐसा परिवार जिसके किसी सदस्य के स्वामित्व में अकेले या अन्य सदस्य के साथ 80 वर्ग मीटर या उससे अधिक कार्पेट एरिया का व्यावसायिक स्थान हो।5-ऐसे परिवार जिनके सदस्यों के पास एक से अधिक शस्त्र का लाईसेन्स / शस्त्र हो ।6-ऐसे परिवार जिनके समस्त सदस्यों की आय रूपया 03 लाख प्रति वर्ष से अधिक हो। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के लिए अपात्रता शर्ते इस प्रकार हैं:1- समस्त आयकर दाता
2-ऐसे परिवार जिसके किसी भी सदस्य के स्वामित्व में 04 पहिया वाहन अथवा ट्रैक्टर अथवा हारवेस्टर अथवा वातानुकूलन यंत्र (एयर कंडिशनर) अथवा 05 केबीए या उससे अधिक क्षमता का जनरेटर हो।3-ऐसा परिवार जिसके किसी सदस्य के पास या अन्य सदस्य के स्वामित्व में 05 एकड़ से अधिक संचित भूमि हो, किन्तु बुन्देलखण्ड एवं सोनभद्र जनपद में कैमूर पर्वत माला के दक्षिणी क्षेत्रों में यह सीमा 7.5 एकड़ होगी।4-ऐसे परिवार जिनके समस्त सदस्यों की आय रूपया 02 लाख प्रति वर्ष से अधिक हो।
5-ऐसे परिवार जिनके सदस्यों के पास एक से अधिक शस्त्र का लाईसेन्स / शस्त्र हो ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *