Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 24 at 4.13.29 PM

नगर पालिका के दमनकारी रवैये के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा कहा अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया जा रहा अभियान अलोकतांत्रिक

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी अहरौरा मंडल इकाई द्वारा नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर चिन्हित कर चलाये जाने वाले ध्वस्तीकरण अभियान को दमनकारी बताते हुये तत्काल रोक लगाने का मांग किया, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रतिनीधिमंडल दिन मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंच नपाध्यक्ष गुलाब मौर्या से वार्ता कर नगर पालिका प्रशासन द्वारा ध्वसतीकरण के लिए चिन्हित किये गये चबूतरो के बाबत कहा उक्त कार्य जनमानस मे दहशत फैलाने वाला है, अपने चार सूत्रीय मांग पत्र मे भाजपाध्यक्ष ने कहा कि स्ट्रीट वेंडरो को जहा केन्द्र और प्रदेश की सरकारे ऋण देकर रोजगार उपलब्ध करा रही है वही स्थानीय पालिका प्रशासन उनका रोजगार छीनने का काम कर रही है, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन कुछ खास स्थानो पर चिन्हीकरण करवा दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं, प्रतिनिधि मंडल द्वारा अतिक्रमण अभियान को तुरंत रोके जाने का मांग पत्र सौपते हुये कहा कि जनमानस के साथ अन्याय किया गया तो भाजपा सडको पर उतर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब दास मौर्य ने बताया कि नगर के जनता के साथ साथ हम है जनता के हित के लिए ही कुर्शी पर बैठा हूँ, और एसडीएम चुनार व ईओ को आने के बाद निर्णय होगी
उसी दौरान पारस नाथ अग्रहरि ओम प्रकाश केशरी जयकिशन जायसवाल उमेश केशरी विनोद पटेल कृष्णा तिवारी आनंद अग्रहरि आशीष अग्रहरि भगवान सिंह केशरी राघवेंद्र सिंह मनीष मिश्ना अरुण अग्रहरि वेदप्रकाश भारती सिद्धार्थ सिंह आदि कार्यकर्ता रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *