Breaking News

नारायणी नदी के किनारे हुई बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गंडकी महाआरती

Ibn24×7 news
महराजगंज
बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर स्वरांजलि सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा भारत-नेपाल की सीमा बेलवा घाट पर 102वीं नारायणी गंडकी महाआरती की गई।

IMG 20220517 WA0010इस बीच नारायणी का तट भक्ति-भाव के माहौल में सराबोर हो गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेपाल के धर्मपाल संत गुरू वशिष्ठ महाराज, कलाकार डी आनंद, एमडी संगीत आनंद, अंजू देवी, गणेश भट्टराई सहित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। धर्मपाल गुरू वशिष्ठ ने कहा कि यह घाट ताम्रभद्र, सोनभद्र व नारायणी गंडकी का मिलन स्थल है। इस नदी में साक्षात भगवान विष्णु के रूप में शालिग्राम पाए जाते हैं। गणेश भट्टराई ने बुद्ध पूर्णिमा की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान भक्तों ने पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन व प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा का संकल्प लिया। महाआरती के दौरान भारत व नेपाल के सैकड़ों भक्तों ने नारायणी गंडकी माता का जयघोष कर विश्व शांति की कामना किया। भजन संध्या के कार्यक्रम में संगीत आनंद, आशा साहू, शिवचंद्र शर्मा, गीता, संगीत शर्मा व चांदनी के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक थिरकते रहे। इस मौके पर संत रामानंद स्वामी, होमलाल प्रसाद, उदयभान चतुर्वेदी, डॉ. दीपक नाथ, विजय झाँ, रिशु गुप्ता, राजन सोनी, दमयंती देवी आदि मौजूद रहे।रिपोर्ट अनिल जायसवाल

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *