Breaking News

महराजगंज टाइम्स के संपादक देवेंद्र शुक्ल का निधन

Ibn24×7news
महराजगंज
जिले के वरिष्ठ व शासन से मान्यता प्राप्त पत्रकार व महराजगंज टाइम्स के संपादक देवेंद्र शुक्ल (85) का मंगलवार की सायं चार बजे निधन हो गया। वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। लखनऊ पीजीआई से उनका इलाज चल रहा था।

IMG 20220517 WA0017मंगलवार की शाम को वह अंतिम सांस लिए। उनके निधन से पत्रकारिता के एक युग का अंत हो गया। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार फरेंदा रोड पर रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर होगा।नगर पालिका परिषद महराजगंज के सुभाषनगर वार्ड निवासी स्व. देवेंद्र शुक्ल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में पांच पुत्र, दो पुत्रियों के अलावा पौत्र पौत्रियां हैं। उनके पत्रकारिता के विरासत को उनके दो पौत्र आशीष शुक्ला व अनुज शुक्ला आगे बढ़ा रहे हैं।आशीष शुक्ल दैनिक जागरण पटना में कार्यरत है। अनुज शुक्ला जिले में महराजगंज टाइम्स के संपादकीय प्रभारी हैं। देवेंद्र शुक्ल के निधन के खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, अरुणेश शुक्ला उर्फ चिंटू शुक्ला, राजेश तिवारी, सभासद अमितेश गुप्ता,चंद्रशेखर सिंह, डॉ नवल त्रिपाठी, प्रदुम्न सिंह, बबलू सिंह, मनोज पांडेय, प्रदीप पांडेय, दिवाकर पांडेय, मनोज चतुर्वेदी, बृजेश गुप्ता समेत कई लोग आवास पर पहुंच शोक संतप्त परिवार को ढांढस बढ़ाया। स्थानीय स्तर पर पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए देवेंद्र शुक्ल ने वर्ष 1991 में साप्ताहिक समाचार पत्र महराजगंज टाइम्स शुरू किया था। अपनी बेबाक लेखनी व निर्भीक पत्रकारिता के लिए वह क्षेत्र में मशहूर थे। उनके निधन पर दैनिक जागरण के जिला प्रभारी विश्वदीपक त्रिपाठी, दैनिक हिंदुस्तान के जिला प्रभारी नवीन विशेन, अमर उजाला के जिला प्रभारी संजय पांडेय, राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी सुनील श्रीवास्तव, राष्ट्रीय चेतना के जिला प्रभारी जय प्रकाश सिंह, जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, दैनिक आज के जिला प्रभारी शैलेश पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार मनोज त्रिपाठी, नीरज श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, अमितेश त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, सुरेश चौधरी, संतोष वर्मा, विवेक जायसवाल,मनोज शर्मा, फणीन्द्र कुमार मिश्र, विजय शर्मा, संदीप गुप्ता, समाज सेवी व प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी, समाजसेवी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, शुभम खरवार , अभिषेक श्रीवास्तव ,अनिल जायसवाल आदि ने शोक संवेदना जताया है। गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है।रिपोर्ट अनिल जायसवाल

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *