Breaking News

कोठीभार पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त छापेमारी में कच्ची शराब बरामद कर लहन को किया गया नष्ट

Ibn24×7news
रिपोर्ट अनिल जायसवाल
सिसवा बाजार महराजगंज
जिला अधिकारी महराजगंज के आदेश पर एक अभियान के तहत रविवार को सिसवा क्षेत्र अतर्गत खेसरारी के मुसहरी टोला में कच्ची शराब के कारोबारियों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में कोठीभार पुलिस व आबकारी विभाग की टीम द्वारा 50 ली. कच्ची शराब बरामद करते हुए मौके पर ही 500 किग्रा (लगभग) लहन नष्ट कर दिया ।

IMG 20220515 WA0026इस दौरान 3 महिलाओं सहित कुल 5 लोग गिरफ्तार किये गये जिनके खिलाफ सम्बंधित धाराओ में कार्यवाही की गई । इस दौरान आबकारी निरीक्षक निचलौल राकेश कुमार यादव व थानाध्यक्ष कोठीभार की संयुक्त कार्रवाई में आबकारी दीवान रामकिसुन, रामसूरत सहित पुलिस का० सर्वेशयादव, रजत प्रजापति अरुण यादव, उमेश कुमार महिला कांस्टेबल विनीता रावत, चन्दा पाल व नम्रता भारद्वाज सहित कुछ अन्य पुलिस कर्मी टीम में शामिल रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *