Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 13 at 12.53.32 PM

अंबेडकरनगर जिला कारागार में सीता नवमी के दिन कैदियों को पिलाया गया शरबत

 

कार्यक्रम के आयोजन हेतु बंदियों ने जेल अधीक्षक का जताया आभार

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकरनगर – सीता नवमी के उपलक्ष्य में अंबेडकर नगर जिला कारागार में समस्त बंदियों, समस्त स्टाफ़, राहगीरो, रिहाई लेने आये बंदियों के परिवारीजनों को शर्बत वितरण किया गया। कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति द्वारा दिये निर्देशों के अनुपालन में अम्बेडकरनगर जेल प्रशासन द्वारा सीता नवमी के मौके पर जिला जेल में शरबत वितरण कराया गया ।कार्यक्रम के आयोजन हेतु बंदियों ने जेल अधीक्षक का आभार जताया।भगवान राम को विष्णु का अवतार माना गया है और माता सीता को लक्ष्मी का।

सीता नवमी के दिन वे घरा पर अवतरित हुई थीं। इस दिन माता सीता की पूजा श्रीराम के साथ करने पर श्रीहरि और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है मान्यताओं के अनुसार, सीता माता की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है और जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। इस दिन विधि-विधान से माता सीता व राम की पूजा करने से 16 महान दानों का फल, पृथ्वी दान का फल और समस्त तीर्थों के दर्शन का फल मिलता है पौराणिक कथाओं के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महाराज जनक संतान प्राप्ति के लिए यज्ञ की भूमि तैयार कर रहे थे। इसके लिए वह हल से भूमि जोत रहे थे, तभी एक बालिक का प्राकट्य हुआ। जोती हुई भूमि और हल की नोक को भी सीता कहा जाता है इसलिए उस बालिका का नाम सीता रखा गया और इस पर्व को जानकी जयंती के नाम से जाना गया। माता सीता का विवाह अयोध्या के राजकुमार श्रीराम के साथ हुआ था और उनके दो पुत्र भी थे, जिनको लव और कुश के नाम से जाना जाता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *