Breaking News
IMG 20220509 155325

नियमों के विपरीत बन रहा है ईट भट्ठा

Ibn24×7news

निचलौल महराजगंज

जनपद महाराजगंज के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग महराजगंज में नये ईंट भट्ठा निर्माण में जहां सरकार में प्रभावशाली पकड़ रखने वालो को नियम कानून से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि पकड़ और पहुंच के दम पर नियम विरुद्ध भट्ठा निर्माण कार्य किया जा रहा है।

बताते चलें कि सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग महराजगंज में नया ईंट भट्ठा निर्माण के लिए भट्ठा नियमावली में कई नियम बनाए गए हैं जिसमे जिला पंचायत से रजिस्ट्रेशन व वन एवं पर्यावरण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र को नितांत आवश्यक किया गया है। भट्ठा स्थापित करने के लिए एक शर्त यह भी है कि वन भूमि से पांच किलोमीटर के अंदर कोई भी नया ईंट भट्ठा निर्माण पर प्रतिबंध है।लेकिन जनपद महराजगंज के निचलौल तहसील क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत जमुई कला में निर्मित हो रहें ईंट भट्ठा सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग महराजगंज के मधवलीया रेंज के वन भूमि गौसदन से जहाँ 3.372 किलोमीटर है तो वहीं निचलौल रेंज के निकटतम वन भूमि से 4.852 किलोमीटर पर निर्मित हो रहा है । भट्ठा नियमावली में प्रावधान यह भी है कि आबादी से एक किलोमीटर के परिधि में कोई भी ईंट भट्ठा का निर्माण नहीं किया जा सकता है उक्त ईंट भट्ठा के निर्माण में उक्त प्रावधान का खुला उलंघन हो रहा है ऐसे में जिम्मेदार एजेंसीयो पर सवाल खड़ा होना लाजिमी है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *