Ibn24×7news
फरेंदा महराजगंज
महराजगंज जिले के फरेंदा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आधारशिला वृद्धाश्रम गणेश पुर में मातृ दिवस के शुभ अवसर पर आधार शिला वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटियार ने आधार शिला वृद्धाश्रम में रह रही माताओं को रोली टीका लगाकर एवं पुष्प देकर सम्मानित कर आशीर्वाद की कामना की।
आपको बता दें कि आधुनिक मातृ दिवस का अवकाश ग्राफटन वेस्ट वर्जिनिया में एना जार्विस के द्वारा समस्त माताओं तथा मातृत्व के लिए खास तौर पर पारिवारिक एवं उनके आपसी सम्बन्धों को सम्मान देने के लिए आरम्भ किया गया था। यह दिवस अब दुनिया के हर कोने में मनाया जाता हैं।आधार शिला वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटियार ने कहा कि मातृ दिवस माताओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। एक मां का आँचल अपनी संतान के लिए कभी छोटा नहीं पड़ता। माँ का प्रेम अपनी संतान के लिए इतना गहरा और अटूट होता है कि माँ अपने बच्चे की खुशी के लिए सारी दुनिया से लड़ लेती है। एक मां का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है, एक मां बिना ये दुनियां अधूरी है।