Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 29 at 5.49.27 PM

सकुशल संपन्न हुई अलविदा की नमाज, आग उगलती गर्मी में आस्था पड़ी भारी

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। अहरौरा पाक महीना रमजान के आखिरी जुम्मे को संपन्न होने वाली अलविदा की नमाज नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी-बड़ी सभी मस्जिदों शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुई, सुरक्षा की दृष्टि से थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में चक्र मड़ करते देखे गए, नगर के सत्यान गंज स्थित जामा मस्जिद इमाम हाफिज जफर मोबीन ने नमाज संपन्न कराई आम दिनों की अपेक्षा इस शुक्रवार अलविदा को नमाजी भारी तादात में मस्जिद पहुंचे, मस्जिद के छतों पर टेंट लगाकर नमाजियों को नमाज पढ़ने की व्यवस्था कमेटी की तरफ से की गई थी,

नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर के समस्त मस्जिदों व उनके जाने वाले मार्गों पर साफ सफाई एवं चूने का छिड़काव किया गया था सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक मस्जिदों पर पुलिस व पीएसी फोर्स मौजूद रही , बस स्टैंड स्थित बुडादेई मस्जिद के इमाम मौलाना अंसार उल हक ने नमाज संपन्न कराई, नगर के तकिया मोहल्ला स्थित मस्जिद में हाफिज साहिल ने नमाज संपन्न कराई, पटवा टोला स्थित टिन वाली मस्जिद में मौलवी अनवार अंसारी ने नमाज संपन्न कराई, अन्य मस्जिदों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी शांति पूर्वक नमाज संपन्न हुई,

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *