Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 26 at 5.40.15 PM

मवई अयोध्या – रुदौली पहुँची 84 कोसी परिक्रमार्थियों

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

विधायक ने किया स्वागत

17 अप्रैल को मखभूमि मखक्षेत्र मखौड़ा से चौरासी कोसी परिक्रमा पर निकली साधु-संतों की टोली मंगलवार को लगभग चार बजे रुदौली विधानसभा क्षेत्र के रूदौली मलकनिया पहुँची जहाँ पर रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव ने फूलो से भव्य स्वागत करतें हुए सैकड़ों की संख्या में पधारें परिक्रमार्थियों को फल वितरित किया, बताते चलें कि 17 अप्रैल को मखभूमि मखक्षेत्र मखौड़ा से निकली यह 23 दिवसीय परिक्रमा पांच जिलों बस्ती, अयोध्या, अंबेडकरनगर, गोंडा ब बाराबंकी से होकर गुजरती हुयी 8 मई को पुनः अयोध्या पहुँचकर पूर्ण होगी ।

आज सुबह ललुआपुर पहुँचे परिक्रमार्थी रुदौली नगर स्थित मलकनिया मंदिर के प्रांगण में रात्रि विश्राम कर बुधवार की सुबह आगें की परिक्रमा के लिए प्रस्थान करेंगे । परिक्रमार्थियों के स्वागत-सत्कार व फल वितरण में अशोक कौशधन ने जल पान व फल का वितरण किया। साथ सभासद कुलदीप सोनकर, ग्राम प्रधान महेश यादव, प्रधान सत्ती लाल लोधी, नगर महामंत्री राम राज लोधी, हरि ओम लोधी, रधुननन्दन लोधी व सूरज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *