Breaking News

अयोध्या – बीकापुर बार एसोसिएशन में शोक की लहर

IBN NEWS.

अधिवक्ता केके मिश्रा के मुंशी के भाई भृगनाथ उपाध्याय का असामयिक निधन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

बीकापुर अयोध्या । बार एसोसिएशन बीकापुर में शोक की लहर छा गई है। बार एसोसिएशन बीकापुर के अधिवक्ता केके मिश्रा के मुंशी योगेंद्र नाथ उपाध्याय उर्फ गुड्डू के भाई भृगनाथ उपाध्याय के आसामयिक निधन पर छाया शोक । बार एसोसिएशन बीकापुर के मंत्री श्याम नारायण पांडे ने बताया कि मुंशी के भाई के निधन पर बार एसोसिएशन द्वारा एक शोक सभा आयोजित कर शोक प्रस्ताव करके एक दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया गया है । इस दरमियान बीकापुर के अधिवक्ता सभी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे ।

शोक सभा में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोइनुद्दीन मंत्री श्याम नारायण पांडे के अलावा अधिवक्ता केके मिश्रा , सदानंद पाठक , देवीदयाल मिश्र , ओम प्रकाश मिश्रा , प्रमोद शर्मा , बृजेश यादव , आबाद अहमद खान , बृजेश तिवारी , ओमप्रकाश तिवारी , राकेश पाठक , विजय पांडेय ,राम सिंह यादव , अखिल यादव , पुष्पेंद्र मिश्रा , सुशील पांडेय , आलोक सिंह कन्हैया लाल पांडेय सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *