Breaking News

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस – बौद्धिक संपदा का संरक्षण सभी का उत्तरदायित्व

 

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी नं-3 की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में बौद्धिक संपदा के संरक्षण पर प्रार्थना सभा में कार्यक्रम आयोजित किया। बौद्धिक संपदा मस्तिष्क की रचनाओं से संबंधित है जैसे आविष्कार,साहित्यिक और कलात्मक कार्य,डिजाइन और व्यापार में उपयोग किए जाने वाले प्रतीक,नाम और चित्र आदि। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2022 की थीम बौद्धिक संपदा आईपी और बेहतर भविष्य के लिए नया बदलाव करने वाले युवाओं पर केंद्रित है। इसमें यह पता लगाना हैं कि कैसे ये नयापन,ऊर्जावान और रचनात्मक दिमाग सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार दिये जाने का मूल उद्देश्य मानवीय बौद्धिक सृजनशीलता को प्रोत्साहन देना है। बौद्धिक संपदा अधिकारों का क्षेत्र व्यापक होने के कारण यह आवश्यक माना गया कि क्षेत्र विशेष के लिये उसके संगत अधिकारों एवं संबद्ध नियमों आदि की व्यवस्था की जाए।

 

उन्होंने बताया कि विश्व बौद्धिक संपदा दिवस नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने में बौद्धिक संपदा अधिकारों जैसे पेटेंट, ट्रेडमार्क,औद्योगिक डिजाइन,कॉपीराइट आदि की भूमिका के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। मनचंदा ने कहा कि किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा सृजित कोई रचना,कलाकृति,संगीत, साहित्यिक कृति,कला,खोज, नाम अथवा डिजाइन आदि। उस व्यक्ति अथवा संस्था की बौद्धिक संपदा कहलाती है।

 

व्यक्ति अथवा संस्था को अपनी इन कृतियों पर प्राप्त अधिकार को बौद्धिक संपदा अधिकार कहा जाता है। बौद्धिक संपदा अधिकार,मानसिक रचनाएं,कलात्मक और वाणिज्यिक,दोनों के संदर्भ में विशेष अधिकारों के समूह हैं। नवीन और सृजनात्मक क्षमता को विश्व व्यापार संगठन की बौद्धिक सम्पत्ति प्रणाली के सुरक्षित रखा जाता है। इस तथ्य को मानते हुए भारत ने विश्व व्यापार संगठन का एक संस्थापक सदस्य होने के नाते व्यापार संबंधी बौद्धिक सम्पत्ति अधिकारों से संबंधित समझौते का अनुसमर्थन किया है।

 

प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने प्रार्थना सभा में छात्राओं रोशनी और ऋतु द्वारा बौद्धिक सम्पदा के विषय में गहनता से बताया गया। प्राचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि कॉर्डिनेटर डॉक्टर जसनीत तथा अंशुल ने राधा,दिव्या,नाजबीन, राधिका को संदेशपरक पोस्टर बनाने के लिए करतल ध्वनि से स्वागत और अभिनंदन करते हुए सराहना की।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

मवई अयोध्या – लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आई पंजाब पुलिस फोर्स

  मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS सीओ ने किया स्वागत अयोध्या 15 मई – लोकसभा सामान्य …