Breaking News

चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के क्रम में जागरुकता रैली का किया गया आयोजन

Ibn24×7news
महराजगंज
उ0प्र0 शासन राज्य सड़क सुरक्षा परिषद के निर्देश के क्रम में यातायात निदेशालय उ0प्र0 द्वारा दिनांक 18.04.2022 से 24.04.2022 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अन्तर्गत सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जन जागरुकता अभियान चलाये जानें हेतु निर्देशित किया गया है जिसके क्रम में आज दिनाक 21.04.2022 को महाराजगंज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के एनसीसी के बच्चों के द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन यातायात निरीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह की देखरेख में किया गया ।

IMG 20220421 WA0031जागरुकता रैली में शामिल बच्चो नें पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज से नगर कस्बा में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया तथा बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट वालों को गुलाब का फूल देकर बच्चों द्वारा हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने की गुजारिश की गयी ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *