Breaking News

अप्रेंटिस रोजगार मेले का पिपराइच विधायक ने किया उद्घाटन

IMG 20220421 WA0064IMG 20220421 WA0065रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर।आईआईटी अप्रेंटिस विभिन्न ट्रेडों में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार देने के लिए बृहस्पतिवार को आईटीआई परिसर चरगांवा में रोजगार मेला आयोजित हुआ। मेले का शुभारंभ पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह द्वारा किया गया । 34 कंपनियों ने 1803 प्रशिक्षार्थियों मेें से 105 का चयन करते हुए अप्रेंटिस नियुक्ति पत्र वितरित किया।बेरोजगारों को प्रशिक्षित कर रोजगार देने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देश पर कौशल विकास कार्यक्रम के साथ औद्योगिक शिक्षण संस्थाओं ने बच्चों को विभिन्न तकनीकी कोर्सों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। तकनीकी शिक्षा में प्रशिक्षित होने के बाद अप्रेंटिस कर रोजगार पाने के लिए प्रशिक्षणार्थियों को परेशानी नहीं हो सके इसके तहत राजकीय आईटीआई परिसर चरगांवा में रोजगार मेला आयोजित हुआ।
मेला का शुभारंभ पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने किया। उद्घाटन के बाद विधायक महेंद्र पाल सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगनशीलता, कड़ी मेहनत व पक्के इरादे से ही सफलता मिलती है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पूरे मनोयोग के साथ अप्रेंटिस चयनित कंपनिओं में अपने मनोयोग से कंपनियों द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए कंपनियों में काम करेंगे अपने व अपने परिवार के साथ जिले का नाम रोशन करने की अपील की।
मेले में आई 34 कंपनियों ने प्रतिभाग किए 1803 प्रशिक्षणार्थियों के अभिलेखों को मिलान करते हुए उनके चयन की प्रक्रिया पूरी की। मेले में 105 प्रशिक्षणार्थियों का चयन होने के बाद अन्य के चयन पर विचार किया गया वैसे तो 1961 अप्रेंटिस छात्र-छात्राओं का चयन करना था लेकिन कुल 1803 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किए थे जिसमें से 105 का चयन किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त निर्देशक राजेश राम उपायुक्त उद्योग जिला उधोग केंद्र रवि कुमार शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई चरगावां सत्य कांत सहित 34 कंपनियों के प्रतिनिधि व अप्रेंटिस छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *