Breaking News
IMG 20220418 170540

महाराजगंज जिले में एएनएम के सुसाइड नोट पर मचा हड़कम्प,एएनएम ने एक अधिकारी पर लगाया आरोप

Ibn24×7news
महराजगंज
महराजगंज जनपद महराजगंज में तैनात एक एएनएम का सुसाइड नोट सामने आने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा की रहने वाली एक एएनएम 2019 से परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है और इसी एएनएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पर तैनात एक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है।

अपने सुसाइड लेटर में एएनएम ने लिखा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया है जिससे वह बहुत परेशान है। एएनएम ने लिखा है कि आरोपी अधिकारी उससे फिजिकल रिलेशन बनाना चाहता था। जब पीड़िता उसको मना कर दी और आपत्ति जतायी तो वह परेशान करने पर आमादा हो गया।एएनएम ने आगे बताया कि आरोपी अधिकारी के इशारे पर उसका ट्रांसफर दूसरे उप स्वास्थ्य केंद्र पर कर आरोपी अधिकारी उसे हमेशा धमकी देता था कि तुम्हारा ट्रांसफर करा दूंगा। उसने बताया कि जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नए चिकित्साप्रभारी ने पद भार ग्रहण जिया तो आरोपी अधिकारी ने उसको परेशान करने की नियति से ट्रांसफर जंगल क्षेत्र में स्थित एक उप स्वास्थ्य केंद्र पर करा दिया। एएनएम ने बताया कि अब नए केंद्र पर जाने के लिए ऑटो या अन्य साधन नही मिलता है,ऐसी स्थिति में वह कभी आशा के साथ चली जाती है लेकिन जब कुछ नही मिलता तो चार- चार किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता है। फिलहाल यह तो गहन जांच के बाद पता चलेगा कि आरोपित अधिकारी दोषी है या एएनएम यूं ही अच्छे जगह अपना ट्रांसफर करवाना चाह रही है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *