Breaking News

जनपद महाराजगंज में बिजली सप्लाई का बना नया शेड्यूल

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महाराजगंज के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी बड़ी खबर है क्योंकि इस गर्मी में उन्हें पूरी रात बिजली मिलेगी, रात में कोई कटौती नही होगी।

जारी नये शेड्यूल जारी अनुसार 30 अप्रैल तक दो शिफ्ट में 18 घंटे बिजली मिलेगी।पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी ने शहरों के साथ ग्रामीण फीडरों में बिजली आपूर्ति के लिए शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के अनुसार ग्रुप ए परतावल, भटहट, पनियरा, भिटौली, बरवाकला, शिकारपुर इमिलिया और मिठौरा फीडर में सुबह अपराह्न 2:30 से अगले दिन सुबह 6:15 बजे तक और पूर्वाह्न 9:15 से 11:40 बजे तक कुल 18 घंटे बिजली आपूर्ति होगी।ग्रुप बी चौक, चेहरी फीडर में शाम 5:45 से सुबह 9:15 बजे तक और दोपहर 12:15 से अपराह्न 2:45 बजे तक बिजली आपूर्ति होगी। तहसील फीडर सदर और निचलौल में शाम 6:00 से सुबह 7:05 बजे तक और सुबह 8:05 बजे से शाम 4:30 बजे तक कुल 21:30 घंटे और नगर पंचायत फीडर घुघली, सिसवा, निचलौल, परतावल और पनियरा में शाम 4:25 से सुबह 6:05 बजे तक और सुबह 7:05 से अपराह्न 2:55 बजे तक बिजली आपूर्ति होगी।विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन हरिशंकर ने बताया है कि यह त्वरित वर्तमान शेड्यूल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है लेकिन हवा तेज होने पर किसी भी समय बिजली आपूर्ति ठप की जा सकती है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *