Breaking News
IMG 20220413 161903

मजदूरी न मिलने पर ग्रामीणों ने की शिकायत

Ibn24×7news
पनियरा महराजगंज
जनपद महराजगंज के पनियरा में ग्राम पंचायत गोनहा के ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन के समर्थकों के साथ आवश्यक बैठक की।बैठक में मुख्य रूप से गांव में मनरेगा कार्यों का भुगतान न हो पाने के कारण क्षुब्ध मजदूर ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव को शिकायती पत्र सौंपकर समस्याओं के बारे में अवगत कराया जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव राम आशीष ने मजदूरों को आस्वासन दिलाकर कहा कि मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों की मजदूरी मिलेगी इसके लिए वह ब्लॉक पनियरा में खंड विकास अधिकारी से इन समस्याओं को लेकर मुलाकात करेंगे तथा भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं संग ज्ञापन सौंपेंगे।

अगर समय रहते मजदूरों की मनरेगा मजदूरी को भुगतान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन बृहद रूप में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।इस बैठक में मुख्यरूप से हरीराम, राम ललित, रामवृक्ष, राम अवध,छोटे लाल प्रसाद, राजेंद्र सिंह, जयप्रकाश तिवारी व भाकियूपासवान, गुलाब व रामदरश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *