Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
संस्था द्वारा उम्मीदों की उड़ान कार्यक्रम के अन्तर्गत संस्था का विस्तार किया जाता है जिससे की संस्था की सभी योजनाए जरूरतमंदों तक पहुंच सके।

इसी क्रम में आज जिला महराजगंज के निचलौल में क्षेत्रीय इकाई का गठन हुआ। उम्मीद सोशल फाउण्डेशन की प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा निचलौल इकाई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें विनीत गुप्ता को अध्यक्ष, अभिषेक सैनी को उपाध्यक्ष, हिमांशु चौहान को कोषाध्यक्ष, संतोष यादव को सचिव व शशांक मिश्रा को उपसचिव पद पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर उम्मीद संस्था के दीपक जायसवाल, पुष्कर निषाद, विवेक जायसवाल, नितेश कुमार श्रीवास्तव, मनीष भलोटिया व अनुराग रौनियार सहित कुछ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र