Breaking News

लो वोल्टेज की समस्या से त्रस्त उपभोक्ताओं ने एसडीओ विद्युत को दिया ज्ञापन

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महाराजगंज
सिसवा नगर पालिका परिषद स्थित वार्ड संख्या 3 सुभाष नगर के विद्युत उपभोक्ता विगत 3 वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं ।

IMG 20220405 WA0002कई बार विद्युत अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है। आज वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार मल्ल ,जिला मंत्री हिंदू युवा वाहिनी मनीष शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार रौनियार व भाजपा नेता विनोद चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उपखंड अधिकारी विद्युत सिसवा को लो वोल्टेज से निजात दिलाने हेतु उपभोक्ताओं का हस्ताक्षर किया हुआ शिकायत पत्र सौंपा जिसमें उन लोगों ने कहा कि अगर शीघ्र ही उनकी समस्या का निदान नहीं होता है तो बाध्य होकर वे विद्युत विभाग के विरुद्ध धरना प्रदर्शन व आंदोलन करेंगे। उक्त लोगों ने यह भी कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विद्युत विभाग को सुदृण करने के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रही हैं किंतु अधिकारियों की अनदेखी के कारण ना तो जर्जर तार बदले जा रहे हैं ना ही ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि समय से की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से सभासद राम सूरज ,सुशील मद्धेशिया, राकेश कनौजिया ,मदन राजभर, गोविंद कुशवाहा ,सुरेश साजन, जनक विश्वकर्मा ,बांके नरसिंह, मुन्ना कुशवाहा, मुन्ना, सुनील चौहान, विजय कुमार ,जगदीश यादव ,सत्येंद्र चौधरी ,विमला देवी ,राजाराम कुशवाहा, राम दरस, कमलेश विश्वकर्मा ,दिव्यानंद कुशवाहा ,फेकू चौधरी ,अर्जुन शर्मा, श्रीनिवास ,नंदलाल, रामाश्रय चौधरी, महेश, रामा, गीता व भाई भोला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *