Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 05 at 3.14.01 PM

हाईवा पानी के टैंकर में भिड़ंत चालक घायल

ibn news मीरजापुर

मीरजापुर। वाराणसी शक्तिनगर मार्ग स्थित अहरौरा महुली चौराहे के समीप हाईवा का पानी के टैंकर से भिड़ंत हो गया जिसमें चालक को गंभीर चोटें आई एवं हाईवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया, दिन मंगलवार को सुबह आठ बजे सड़क निर्माण कंपनी के पानी की टैंकर यूपी 64 T 0443 डिवाइडर में लगी फुल एवं पौधों पर पानी का छिड़काव कर रहा था, तभी सोनभद्र से कोयला लादकर हाइवा ट्रक यूपी 64 AT 2954 अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गया। टक्कर के बाद हाईवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया हाईवा चालक विजय यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी गोबराहा थाना चिल्ह जनपद मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गया, नागरिकों की सूचना पर पहूंची पुलिस ने हाईवा ट्रक की केबिन में फंसे चालक को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया एवं गाड़ियों को किनारे लगवा कर आवागमन सुचारू रूप से शुरू चालू कराया। घायल चालक की प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *