Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 05 at 1.21.56 PM

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले ने न केवल भारत की सभ्यता संस्कृति और विरासत को बढ़ावा दिया है बल्कि पूरे विश्व को एक करने का काम किया है। इसके लिए हरियाणा सरकार बधाई की पात्र है। आने वाले समय में यह मेला दुनिया में और अधिक आकर्षण का केंद्र बनेगा। पर्यटन विभाग भी अतुल्य भारत की तस्वीर को पूरे विश्व के सामने रखने का प्रयास कर रहा है। रेड्डी आज सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के समापन समारोह पर बतौर मुख्य अतिथि नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक संध्या का भी दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि यह मेला पुरातन और आधुनिकता का सार है। परंपरा और संस्कृति का संगम है। इस मेले में विश्व के विभिन्न हिस्सों से आए कारीगर व कलाकार आज हरियाणा प्रदेश की मेहमान नवाजी से खुश होकर जा रहे हैैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान और जवान विश्व में प्रसिद्ध है। हरियाणा के युवाओं ने खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाकर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमारी भाषा व क्षेत्र अनेक हो सकता है लेकिन भाव एक ही है। रंग अनेक हो सकते हैं लेकिन तिरंगा एक ही है। संगीत अनेक हो सकते हैं लेकिन परंपरा एक ही है। अलग-अलग संस्कृति ने एकजुट होकर जहां अपनी कला व संस्कृति का प्रदर्शन किया है जो विविधता में एकता की मिसाल है। रेड्डी ने कहा कि इस मेले ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फोर लोकल,मेड इन इंडिया व स्वदेशी अपनाने के नारे को चरितार्थ किया है। यहां हजारों हस्तशिल्प कलाकारों को रोजगार मिलता है।
उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि देश के सभी नागरिक लगातार इस महोत्सव को मना रहे हैं। इस साल दो दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। देश के सभी नागरिक आने वाली 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक साथ योग करें। इसके अलावा 15 अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा तिरंगा फहराने के बाद देश के सभी घरों में तिरंगा लहराना चाहिए। इस मौके पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि इस मेले में आई लोगों की भीड़ सफलता की गवाही दे रहा है। इस मेले ने हरियाणा को दुनिया में पहचान दी है। कारीगर यहां आने पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कलाकार पैसे की बजाय प्रशंसा को पसंद करते हैं। यहां पर एक ही स्थान पर हमें पूरी दुनिया को जानने का मौका मिलता है।
इस मौके पर बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा,तिगांव के विधायक राजेश नागर, उज़्बेकिस्तान के एंबेस्डर दिलसोद,पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा,पर्यटन विभाग के एमडी नीरज कुमार, कला एवं संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव डॉ.डी.
सुरेश,निदेशक महावीर कौशिक, डी सी जितेंद्र यादव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *