Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 03 at 2.48.25 PM

जन उद्घोष सेवा संस्थान ने भारतीय नव वर्ष पर निकाली प्रभात फेरी

ibn news लखनऊ

रविवार को जन उद्घोष सेवा संस्थान ने भारतीय नवसंवत्सर 2079 के पर्व पर राजाजीपुरम में जन जागृति एवं जनसंपर्क यात्रा के रूप में एक भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया। सनातन भारतीय परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष भारतीय नव वर्ष का प्रारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है इसी दिन से चैत्र की नवरात्रि का प्रारंभ भी होता है इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से आरंभ हुई है।
संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को प्रारंभ होने वाला यह दिवस मात्र हमारा नव वर्ष ही नहीं बल्कि सृष्टि का जन्मदिवस भी है। इसी दिन 1 अरब 96 करोड़ 8 लाख 53 हजार 123 वर्ष पहले श्री ब्रह्मा ने सृष्टि का सृजन किया था। इसी दिन भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ था और इसी दिन भारत वर्ष में काल गणना प्रारंभ हुई थी। अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने आगे बताया कि ईसा से 57 वर्ष पूर्व शकों के अत्याचारी शासन पर विजय प्राप्त कर विजय की स्मृति में सम्राट विक्रमादित्य ने विक्रम संवत का प्रारंभ किया था। दक्षिण भारत में इस पर्व को युगादि के नाम से मनाते हैं, महाराष्ट्र में इसे गुड़ी पड़वा तो सिंधु प्रान्त में चेती चाँद और जम्मू कश्मीर में नौरोज के नाम से मनाया जाता है।
जन उद्घोष सेवा संस्थान द्वारा समय समय पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये अनेकों आयोजन किये जाते रहे हैं जिनमें समाज के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि जिस प्रकार पूरा विश्व आज भारत की ओर टकटकी लगाए देख रहा है उससे स्पष्ट है कि भारत एक बार फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है और आवाहन किया कि अपनी भारतीय परम्पराओं को जानें तथा बच्चों में भी यही संस्कार डालें।
संस्थान के मीडिया प्रभारी पं अनुराग मिश्र और त्रिनाथ शर्मा ने बताया की प्रभात फेरी का आयोजन भारतीय जनमानस में अपनी भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रयास है। प्रभात फेरी राजाजीपुरम के तड़ियन मंदिर से प्रारंभ होकर भुइयन देवी मंदिर तक निकाली गई उसके बाद सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन भी किया गया। प्रभात फेरी का पूरा माहौल भगवामय था। भाजपा महिला मोर्चा की रजनी मिश्रा व अन्य द्वारा रास्ते में कई जगह प्रभात फेरी रोककर भगवा ध्वज का पूजन व तिलक किया गया। सभी आस पास के लोग भी प्रभात फेरी में जुड़ते गए और अंत तक आते आते प्रभात फेरी ने भव्य रूप ले लिया। लोग हाथों में भगवा झंडा लेकर सभी को नव बर्ष की शुभकामनाएं दे रहे थे।
उक्त प्रभात फेरी के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश रिमोट सेंसिंग एंड एप्पलीकेशन सेंटर के चैयरमैन राज्य मंत्री सुधाकर त्रिपाठी ने कहा कि सनातन संस्कृति ही विश्व का मार्गदर्शन कर सकती है और हिंदुओं को आगे आकर ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देना चाहिए। कार्यक्रम में राम मंदिर केस से जुड़ी रहीं वरिष्ठ अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री, पार्षद शिवपाल साँवरिया, उपाध्यक्ष राकेश मोहन मिश्र, महासचिव दीपक शुक्ल, समाज सेवी सुरेश शुक्ला, अनूप मिश्र, भुइयन देवी मंदिर के प्रबंधक मुन्ना पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने आयोजन में सहभागिता की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *