Breaking News

जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

Ibn news Team लखनऊ

प्रदेश के गांवों में मोबाइल पर अब बजेगी पानी की धुन

ग्रामीणों के मोबाइल पर अब गूंजेगा सदेश ‘…बधाई हो आपके घर पहुंचेगा शुद्ध पानी’

जल शक्ति मंत्री ने नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में दी हिदायत

अधिकारी और कर्मचारी अपने काम से बदलें छवि

हर अफसर योजना वाले जनपदों में रात्रि विश्राम, जल्द सूची होगी तैयार

बरसात से पहले आर्सेनिक और संचारी रोगों से प्रभावित गांव में प्राथमिकता के आधार पर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें

मेरे दरवाजे सभी के लिए 24 घंटे खुले हैं

योजनाओं की रफ्तार और गुणवत्ता में कोई परेशानी तो मुझे बताएं
– श्री स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। 03 अप्रैल 2022

बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के साथ प्रदेश भर के ग्रामीणों के मोबाइल पर अब “बधाई हो…, आज से आपके घर नल से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू होगी।” अब इस तरह के संदेश गूंजेंगे। नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अब ग्रामीणों को उनके मोबइल पर यह जानकारी देगा। इसके निर्देश प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अफसरों को दिये। जल शक्ति मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बरसात से पहले आर्सेनिक और संचारी रोगों से प्रभावित गांव को प्राथमिकता के आधार पर लेकर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। साथ ही अफसर योजना वाले जनपदों में रात्रि विश्राम करें। इसकी लिस्ट जल्द तैयार करने के उन्होंने निर्देश दिये।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को जल निगम सभागार में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हमें अथक परिश्रम से विभाग की छवि को बदलना है। अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सब मेरे परिवार का हिस्सा हैं। मेरे दरवाजे सभी के लिए 24 घंटे खुले हैं। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों ओर कर्मचारियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमको हर घर नल योजना के जरिये गरीबों के घर तक स्वच्छ पेजयल पहुंचाने का सौभाग्य दिया है। हमें इस अवसर से चूकना नहीं चाहिये। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर वख्त परिश्रम करने को तैयार हूं।
विभागीय बैठक में जल शक्ति मंत्री ने कहा कि योजनाओं की रफ्तार और गुणवत्ता में अगर किसी तरह का रोड़ा आ रहा है तो अफसर मुझे बताएं। मैं तत्काल उसका समाधान करूंगा।

समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव नमामि गंगे श्री अनुराग श्रीवास्तव, अधिशाषी निदेशक ग्रामीण जलापूर्ति श्री अखंड प्रताप सिंह सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *