Breaking News
708a005a 8e1b 4d9e 9379 4061b64af640

धूमधाम से मनाई शीतला सप्तमी व होली जामोली

 

दिनेश सोनी पारोली

पंडेर उप तहसील के जामोली गांव में चारभुजा नाथ श्री जानकी नाथ मंदिर से ग्रामीण इकट्ठे होकर छबीले श्याम जानकी नाथ भगवान को तिलक व गुलाल लगाकर होली खेलना शुरू किया युवाओं द्वारा डीजे की थाप पर गुलाल व गुलाब के द्वारा होली खेलते हुए युवाओं की टोली गांव में निकली। जानकी नाथ मंदिर में होली महोत्सव मनाया गया। जिसमें भगवान जानकीनाथ व माता सीता को गुलाल का तिलक लगाकर महोत्सव की शुरुआत की गई इस मौके पर पुजारी को गुलाल से होली खिलाई गई समाजसेवी राजकुमार धाकड़ ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी होली महोत्सव व शीतला सप्तमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया

7dc6db1c ad36 48b9 b8fe d3fb9e59e41d

ग्रामीणों द्वारा होली महोत्सव मैं काफी हर्ष उल्लास दिखाई दिया बालाजी नवनिर्माण समिति के कोषाध्यक्ष परमेश्वर सुथार ने बताया कि अघोर सागर बालाजी मंदिर में स्थित शीतला माता मंदिर मैं सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखने को मिली चमोली कस्बे में महिलाओं द्वारा शीतला माता की पूजा अर्चना की गई और आशीर्वाद लिया 2 बजे बाद एक दूसरे के घर घर जाकर ओलिया और ठंडी सामग्री खाई शीतला माता मंदिर में महिलाओं द्वारा ठंडा व्यंजनों का भोग लगाते हुए शीतला माता की कथा सुनी इस मौके पर सरपंच देवराज गुर्जर, राजकुमार धाकड़, बजरंग शर्मा ,जितेंद्र सिंह राणावत ,दिनेश कीर, राधेश्याम कीर ,विनोद कीर ,चंद्रेश जोशी, प्रवीण सुल्तानिया, दिनेश जैन, राकेश जैन ,श्यामलाल धाकड़ दुर्गा नाथ, राजू सेन, राजू जैन, देवीलाल जैन ,रमेश सुथार, खेमराज सुथार आदि मौजूद रहे

708a005a 8e1b 4d9e 9379 4061b64af640

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *