
Ibn24×7news
बृजमनगंज महराजगंज
जनपद में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाने हेतु वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा विगत 1 वर्ष से फरार चल रहे शराब तस्कर को आज दिनांक 25 मार्च 2022 को लोध पुरवा से गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तार अभियुक्त श्यामदेव लोध पुत्र प्रशांत लोध ग्राम हाथि गढ़वा टोला लोध पुरवा थाना बृजमनगंज महाराजगंज से भारी मात्रा अवैध शराब एवं शराब बनाने के उपकरण सहित शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी परंतु अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था । अभियुक्त दिनांक 3 -6-2021 से फरार चल रहा था माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की की उद्घोषणा जारी की गई थी।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बृजमनगंज थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मय टीम जनपद महराजगंज मौजूद रहे।
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …