Breaking News

दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर योगी आदित्यनाथ जी के लिए मंदिर में की गयी पूजा-अर्चना

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
आज सिसवा बाजार में नगर पालिका परिषद के रामजानकी मंदिर परिसर में भाजपा व हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड जीत के बाद पूज्य योगी आदित्यनाथ जी को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाए जाने पर राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर भाजपा सरकार के सफल कार्यकाल के लिए पूजा -अर्चना कर मिष्ठान का वितरण किया गया जिसमें हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री मनीष शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से एक बार पुनः राष्ट्रवादी सरकार बनने जा रही है जिसके मुखिया गोरक्ष पीठाधीश्वर पूज्य योगी आदित्यनाथ जी हैं।

IMG 20220325 WA0003भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है उस संकल्प पत्र पर विश्वास करके जनता ने भारी बहुमत की सरकार बनाई है । हमें यह पूर्ण विश्वास है यह सरकार अपने संकल्प पत्र को अक्षरश: पूर्ण करेगी तथा महिला सुरक्षा, रोजगार व स्वास्थ्य सहित सभी मुद्दों पर कार्य करेगी।

IMG 20220325 WA0002वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार मल्ल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सर्व समाज के लिए कार्य किया है। ये जीत सबका साथ सबका विकास की नीति की जीत है। योगी सरकार ने सभी पिछड़े वर्गों को योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया है। जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा मदन राजभर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बल पर पुनः जनता ने जनादेश दिया है। इस जीत का श्रेय मोदी जी व योगी जी सहित सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जाता है।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा गणेश खरवार, जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा राकेश कनौजिया , नवीन सिंह ,राजेश वैश्य , विनोद चौधरी सुशील, श्री राम शाही ,गंगासागर जासवाल, शेषमणि, सुशील मद्धेशिया, नाथू कनौजिया, अनिल मद्धेशिया, आदित्य, राज गुप्ता, आकाश खरवार, सत्यदेव केसरी ,बिट्टू केसरी,सतीश मिश्र,शिवम जायसवाल व सत्यम पांडे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *