मनीष दवे IBN NEWS
भीनमाल :– श्रीराम नवमी महोत्सव समिति द्वारा शहर के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों की बैठक स्थानीय गायत्री मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राधेश्याम के सानिध्य में बैठक आयोजित हुई । बैठक में जिला प्रचारक राधेश्याम ने नववर्ष प्रतिपदा व श्री राम जन्मोंत्सव को धूमधाम से मनाने को लेकर शहर के सभी संगठनों के पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर नववर्ष प्रतिपदा व श्रीराम नवमी पर्व को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया ।
कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए सभी संगठनों के पदाधिकारियों को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां सौंपी गई। नव वर्ष प्रतिपदा के दिन भारत माता पूजन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्री राम नवमी महोत्सव समिति द्वारा रामनवमी पर्व पर शहर में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा शहर के श्री फाफरीया हनुमान जी मंदिर से शुरू होगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए माघ चौक आयेगी जहा भगवान श्रीराम जी की महाआरती होगी । श्रीराम नवमी महोत्सव को लेकर शहर के विभिन्न चौराया को भी सजाया जाएगा ।जिसको लेकर सभी संगठनों के पदाधिकारियों को अलग-अलग प्रकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
श्री राम नवमी महोत्सव समिति ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौपते हुए संरक्षक नरेंद्र आचार्य व मोहनलाल परिहार ,कार्यक्रम संयोजक संजीव माथुर, सह सयोजक राव वचनसिंह, राजेश सैन, जबराराम भाटी, शैतानसिंह भाटी ग्रामीण सयोजक पुखराज बगोटी, व्यवस्था प्रमुख सीए प्रवीण परिहार, बजरंगी विक्रम चौधरी, शंकरलाल माहेश्वरी, प्रचार प्रमुख सतीश कुमार माली, सतीश सैन, भाविन व्यास, धंनाराम को जिम्मेदारियां सौपते हुए सदस्य मुकेश गोयल ,जगदीश सिंह राव, जितेंद्र सोनी, ओमप्रकाश सांखला ,सुरेश परमार , इंद्रसिंह, रमेश जीनगर, चंदन सिंह, ओटसिंह, गणपत जोशी , अंकित वैष्णव मनोनीत किये गए । बैठक में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ,भारत विकास परिषद, हिंदू सेवा समिति, हिंदू जागरण मंच, श्रीराम सेना, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , विधा भारती,व्यापार संघ, सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।