Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 19 at 8.20.25 PM

नेशनल हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार को पीटकर लूटा

फतेहगंज पश्चिमी। बदमाशों ने बाइक सवार युवकों से मारपीट कर नगदी लूट ली। मारपीट मे बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गए। जहां एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित ने थाना फतेहगंज पश्चिमी तहरीर दी है। पुलिस लूट को संदिग्ध मान रही है। तहरीर के अनुसार बरेली रामपुर नेशनल हाईवे पर भाखड़ा पुल पर थाना मीरगंज निवासी शंकरलाल पुत्र भूपराम एवं राकेश पुत्र टेकचंद अपनी बहन के घर अग्रास होली मिलने जा रहे थे।

थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर धनेटा के भाखड़ा पुल पर अज्ञात तीन बदमाशों रोक लिया और दोनों को बुरी तरीके से मारा पीटा। इसके साथ ही जेब मे रखे रुपये भी छीन कर फरार हो गये। बहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने थाना फतेहगंज पश्चिमी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।दारोगा रामवीर सिह नेबताया मामला मरपीट का लग रहा है जांच की जा रही है जांच के अधार पर कार्यवाही की जायगी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *