Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 19 at 11.42.01 AM

सिनेमा हॉल #TheKashmiriFiles चलचित्र(फ़िल्म) देखने में अज्ञात लोगों ने चाकूबाजी करके लहु लुहान कर दिया

कल देर रात जिला कुशीनगर के फाजिलनगर के जोकवा बुजुर्ग के स्थाई निवासी 3 बच्चों का साहू चित्र मंदिर के सिनेमा हॉल #TheKashmiriFiles चलचित्र(फ़िल्म) देखने में अज्ञात लोगों ने चाकूबाजी करके लहु लुहान कर दिया

पटहेरवा थाने के फाजिलनगर कस्वे में द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म देखने आये बच्चों से अपराधियों ने पहले मोबाइल लूटने का प्रयास किया और जब वे उसमें कामयाब नहीं हुए तो उन्हें चाकू मार बुरी तरह जख्मी कर दिया। बच्चों के शोर करने पर पहुँचे लोगों ने उन्हें अपराधियों के चुंगल से बचा अस्पताल पहुँचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जबकि पुलिस फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझ रही। जानकारी के अनुसार जोकवा बाजार निवासी किशन जायसवाल पुत्र अशोक उम्र 16 वर्ष, साहू जायसवाल पुत्र अशोक उम्र 14 वर्ष, सचिन गौड़ पुत्र छोटे उम्र 16 वर्ष पटहेरवा थाने के फाजिलनगर कस्वे में स्थित साहू टाकीज में द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म देखने आये थे। दो बच्चे एक जगह थे और एक अलग। एक बच्चे को देख दो अपराधी उसके पास आये और उसका मोबाइल छिनने लगे, उस बच्चे के शोर मचाने पर उसके दोनों साथी भी वहां आ गये और उस बच्चे को उनके चुंगल से छुड़ाने को भीड़ गये। इतने में उन बदमाशों ने चाकू निकाल इन बच्चों पर जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।

घायल बच्चों की शोर सुन फ़िल्म देखने आये दूसरे लोग दौड़कर बच्चों के पास पहुँच अपराधियों से बच्चों को बचाया।
अपने तरफ अधिक लोगों के आते देख अपराधी वहां से भाग निकले। लोगों का आरोप है कि वे लोग घटना की सूचना देने के लिए फाजिलनगर पुलिस चौकी के प्रभारी को फोन करते रहे, लेकिन वे फोन उठा ही नहीं रहे थे। घटना के काफी देर बाद पुलिस अस्पताल पहुँची। उधर बच्चों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्टर – एसानुल हक
IBN न्यूज 24×7 कुशीनगर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *