Breaking News

हिन्दू कल्याण मंच के सफल नेतृत्व में धूम-धाम से निकाली गयी “श्री नरसिंह शोभायात्रा”, भक्तों के जयकारों से गूंज उठा पूरा सिसवा नगर

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा बाज़ार में “हिन्दू कल्याण मंच” के नेतृत्व में धूम-धाम से “श्री नरसिंह शोभायात्रा” निकालकर भव्य “सिसवा होली महोत्सव” मनाया गया। इस दौरान हिन्दू कल्याण मंच के पदाधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम होलिका की राख उड़ाकर, भगवान नरसिंह की विधिवत पूजन व आरती की गई।उसके बाद अबीर गुलाल उड़ाते रंगों की बारिश करते हुए गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक तरीके से शोभा यात्रा की शुरुआत श्री रामजानकी मन्दिर से की गई।

IMG 20220319 WA0049ये

शोभा यात्रा श्री राम जानकी मन्दिर से स्टेट चौक होते हुए जायसवाल नगर, फिर वापस स्टेट चौक से फल मण्डी होते हुए श्याम मन्दिर रास्ते हनुमान गढ़ी तक गया फिर वापस हनुमान गढ़ी से पुनः अमरपुरवा चौक होते हुए श्री राम जानकी मंदिर पर समाप्त हुआ। पूरे रास्ते में लोग रंग गुलाल उड़ाते, नाचते हुए भगवान नरसिंह के साथ होली खेलते हुए जय श्री राम के नारे लगा रहे थे जिससे पूरा सिसवा गूंज उठा।

IMG 20220319 WA0050

इस अवसर पर हिन्दू कल्याण मंच के नितेश कुमार श्रीवास्तव (राहुल), शंभू सोनी, पुस्कर निषाद, रविराज जायसवाल, दीपक जायसवाल, विवेक जायसवाल,शक्ति पाण्डेय, अमरनाथ खरवार, अमित पूरी, हनुमान जी, मोहन मारवाड़ी, श्रीराम शाही, वार्ड नं25मीरा बाई नगर सभासद एडवोकेट अश्वनी रौनियर, चित्र गुप्त नगर सभासद राजन विश्वकर्मा, जितेन्द्र वर्मा, प्रमोद , संतोष ,सतीश मिश्र,धनंजय मिश्र,रामजानकी मंदिर के पुजारी व सिसवा नगर प्रबुद्ध नागरिक सम्मिलित हुए।

IMG 20220319 WA0048

नगरवासियों द्वारा जगह-जगह पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत कर रंगों की बरसात की भी की गई।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *