Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 10 at 7.44.07 PM

भाजपा सरकार की ऐतिहासिक जीत दर्ज कर प्रदेश की सत्ता में वापस आने पर कार्यकर्ताओं में है खुशी की लहर

 

अंबेडकरनगर ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अम्बेडकरनगर ÷ भारतीय लोक तंत्र की खूब सूरती जनमत के आदेश को सहर्ष स्वीकार करने से है।भाजपा सरकार की प्रदेश में जोरदार वापसी भाजपा कार्यकर्ताओं को 2024 में लोक सभा की चुनाव के लिए संजीवनी मिला है। उपरोक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की सत्ता में जोरदार वापसी पर हर्ष व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा गांव,गली का विकास,देश की समृद्धि,किसान,नवजवान,गरीब और असहाय परिवारों के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों की वजह से भाजपा प्रदेश में पुनः सत्ता मे वापस आई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने चुनाव में जी जान से लग कर कार्य किए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सत्ता में पुनः वापसी पर बधाई दी है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी बयान में कहा है कि भाजपा सरकार अपने जनहित के कार्यों को और तीव्र गति से आगे बढ़ाती रहेगी।भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,कपिल देव वर्मा,त्रिवेणी राम,विधायक सुभाष राय और भाजपा गठबंधन प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी के साथ भाजपा की पुनः सत्ता वापसी पर भाजपा विधायक संजू देवी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, बाबा राम शब्द यादव,पंकज वर्मा,डाक्टर संतोष कुमार सिंह,रिंकल सिंह,अंजू पांडेय,शिव पूजन राजभर,रमेश यादव,अभिमन्यु अग्रहरि,संजीव सिंह,बजरंगी पाठक,अमित सिंह आदि भाजपा जिला कार्यालय पर गुलाल अबीर लगा कर और मिठाई खिला कर एक दूसरे को बधाई दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *