Breaking News

लखनऊ – पांचवे चरण के मतदान ने भाजपा को विधान सभा चुनाव में दिला दिया है बहुमत : डा दिनेश शर्मा 

Ibn news Head लखनऊ

झूठी घोषणाएं करके जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है विपक्ष

मजबूत भारत एवं उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए भाजपा के हक में  करें रिकार्डतोड़   मतदान

विपक्ष के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त करने के लिए करें एकतरफा मतदान

कर्मयोगी मुख्यमंत्री के परिश्रम से चमचमा रहा है गोरखपुर

योगी की रेकार्डतोड़ विजय 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से देश की बागडोर सौंपने की लिखेगी पटकथा

लखनऊ/गोरखपुर/बस्ती। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बस्ती एवं गोरखपुर में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विपक्ष झूठी घोषणाएं करके जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है । विपक्षी दल आपस में मिले हुए हैं और वे प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में चल रही योगी की सरकार की वापसी  को रोकने का कुचक्र कर रहे हैं। विपक्ष को जान लेना चाहिए  कि कि पांचवे चरण के मतदान ने भाजपा को विधान सभा चुनाव में बहुमत दिला दिया है।

 गोरखपुर शहर में आयोजित एक चुनावी सभा में उन्होंने लोगों से जातिवाद, सम्प्रदायवाद , क्षेत्रीय जन आकांक्षाओं के दल दल में नही  फंसने की अपील  की और एक मजबूत भारत एवं उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी के हक में रेकार्डतोड़ ऐसा  मतदान करने का आह्वान किया जिससे कि विपक्ष के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाय और यहां के प्रत्याशी एवं प्रदेश के वर्तमान व भावी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ऐसी जीत हो जो 2024 के लिए शंखनाद का काम करे। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब गोरखपुर में सड़कों में गड्ढे या गड्ढे में सड़क का पता ही नही चलता था । बिजली आती नही थी और शहर में हर तरफ ़त्राहि त्राहि मची रहती थी। आज वही  गोरखपुर  कर्मयोगी मुख्यमंत्री के परिश्रम से चमचमा रहा है । चौडी सडकें, चमचमाती स्ट्रीट लाइट, एम्स जैसा स्वास्थ्य संस्थान, खाद कारखाना, सैनिक स्कूल, आयुष विश्वविद्यालय तथा तमाम अन्य सुविधाएं गोरखपुरवासियों के जीवन में खुशहाली लेकर आई हैं। डॉ दिनेश शर्मा ने बस्ती में मा.प्रधानमंत्री जी के संबोधन से पूर्व सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा जैसे दल मिलकर भाजपा पर हमलावर हैं। ये दल अलग है पर इनके दिल और मंतव्य एक हैं। इन्हें भाजपा के विकास की राजनीति रास नही आ रही है। यह चुनाव ऐसे दलों को करारा जवाब देने का उचित समय है। यहां से भारतीय जनता पार्टी की विजय से यह संदेश निकलेगा कि जनता ने 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से देश की बागडोर सौंपने का मन बना लिया है। डा  शर्मा ने कहा कि पूर्वांचल में हुए विकास को देखते हुए भाजपा के सभी प्रत्याशियों की विजय देश भर में पूर्वांचल के लोगों का मान सम्मान भी बढ़ाएगी। 

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *