Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 28 at 5.38.45 PM

गाजीपुर मे तीसरे दिन जारी रहा विकास पुरुष जम्मू के एल जी का दर्शन पूजन अभियान

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर:जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सोमवार को नगर के प्रसिद्ध मां चंडी धाम पहुंचे तथा दर्शन पूजन किया।

मंदिर के पुजारी ने मंत्रोच्चार किया तथा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराया। इसके बाद वह मंदिर परिसर में स्थित मां दुर्गा, भगवान शंकर, विश्वकर्मा भगवान आदि की मूर्तियों के सामने भी शीश नवाए। उन्होंने कहा कि जब भी हम गाजीपुर आते हैं, मां चंडी धाम के दर्शन के लिए जरूर आते हैं। इनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। उप राज्यपाल मनोज सिनहा से मिलने तथा उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए थे। इस दौरान महिलाओं की भी संख्‍या अच्छी थी।

पूरा प्रांगण वंदे मातरम् के बोल से गूंज रहा था। इस अवसर पर गिरीश चंद, निरंजन, अरविंद प्रजापति, संतोष गुप्ता, धनंजय कुमार, डा. अशोक राय, शिवजी गुप्ता, मयंक राय, विमलेश तिवारी, रामायण गुप्ता, श्यामबिहारी वर्मा, मनोज खरवार, दीना ठाकुर, फैजान खान ,पटटू बरनवाल, दरोगा राय, गोरख चौहान मौजूद रहे।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *