Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 16 at 12.21.20 PM

पुलिस टीम द्वारा 10 कि0ग्रा0 (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब ₹ 1.0 लाख) अवैध गांजा के साथ एक गांजा तस्कर गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

दिनांकः 16.02.2022- थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा 10 कि0ग्रा0 (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब ₹ 1.0 लाख) अवैध गांजा के साथ एक गांजा तस्कर गिरफ्तार—
पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न करायें जाने के दृष्टिगत तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों व अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा 10 कि0ग्रा0 (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब ₹ 1.0 लाख) अवैध गांजा के साथ एक गांजा तस्कर गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 15.02.2022 को थानाध्यक्ष कछवां राम स्वरुप वर्मा मय हमराह हे0का0 श्यामशेर यादव ,रि0का0 तूफान सिंह पटेल व रि0का0 मुकेश यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र/वाहन/ संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग मामूर थे तभी मूखबीर खास की सूचना के आधार पर कटका मोड़ ओवर ब्रिज स्थित हनुमान मन्दिर के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास किया तो पुलिस द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ा गया । पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप शाह(गुप्ता) पुत्र स्व0 लक्ष्मण शाह निवासी नियामतपुर थाना राजौन जिला बांका विहार बताया । भागने का कारण पूछने पर बताया कि मेरे बैग में गांजा हैं जिसे मै विहार/उड़ीसा से लाकर यहां बेचता हूं । कछवां पुलिस द्वारा अभियुक्त के पास से 10 कि0 ग्रा0 गांजा (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब ₹ 1.0 लाख) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0-25/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण—
प्रदीप शाह(गुप्ता) पुत्र स्व0 लक्ष्मण शाह निवासी नियामतपुर थाना राजौन जिला बांका विहार उम्र करीब-42वर्ष ।
बरामदगी विवरण—
कुल 10 कि0ग्रा0 अवैध गांजा (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब ₹ 1 लाख )

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय—
कटका मोड़ ओवर ब्रिज स्थित हनुमान मन्दिर के पास से, दिनांक 15.02.2022 को समय 17.50 बजे ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण—
1-उ0नि0 राम स्वरूप वर्मा थानाध्यक्ष कछवां, मीरजापुर ।
2-हे0का0 श्यामशेर सिंह ।
3- रि0का0 तूफान सिंह पटेल ।
4- रि0का0 मुकेश यादव

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *